बसंतपुर: वीरपुर, कुनौली बीओपी के SSB 45वीं बटालियन के जवानों ने 2 लोगों को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा
जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वी बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सीमा पार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा राष्ट्रविरोधी एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल निरंतर सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है.