आबू रोड: माउंट आबू के अंबेडकर चौराहा स्थित कृष्ण गार्डन पार्किंग में करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
माउंट आबू शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित किचन गार्डन पार्किंग क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।मृतक की पहचान रूपेश राणा पुत्र देवा राणा निवासी अधर देवी, माउंट आबू के रूप में हुई है।