कैमूर के थानों में भूमि विवाद निपटाने की पहल
विवेक कुमार सिन्हा
कैमूर: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थानों में विशेष 'भूमि विवाद समाधान बैठक' आयोजित की गई। इस दौरान जन-सुनवाई कर जमीन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर मध्यस्थता के जरिए त्वरित निपटारे का प्रयास किया गया।
Mohania, Kaimur | Sep 12, 2026