पटना ग्रामीण: ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर एटीएस की टीम ने पटना महावीर मंदिर में किया मॉक ड्रिल
#operationsindoor
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट है। शनिवार की दोपहर 3 बजे पटना के महावीर मंदिर में एटीएस ने मॉक ड्रिल किया, जिसमें आतंकी हमले की स्थिति में बचाव और जवाबी कार्रवाई का अभ्यास किया गया। इस दौरान लोगों को वहीं रुकने को कहा गया और 15 मिनट तक सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया गया।