पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री आवास के सामने तेज रफ्तार कार ने पोल में मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा
एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने पोल में टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही कार का बैलून खुल गया जिसकी वजह से चालक बाल बाल बच गया। घटना के बाद सचिवालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।