पटना ग्रामीण: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राबड़ी आवास से महुआ बाग के लिए रवाना हुए
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद पटना से दिल्ली इलाज करवाने पहुंचे थे और इलाज पूरी होने के बाद वह पटना वापस आ चुके हैं। वहीं जिस तरह से लालू प्रसाद यादव सुबह-सुबह राबड़ी आवास से घूमने के लिए निकलते थे, ठीक है वैसे ही शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे राबड़ी आवास से निकलकर लालू प्रसाद यादव महुआ बाग के लिए रवाना हुए।