घुघुलिया गांव में सूने घर में महिला का फंदे से झूलता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के घुघुलिया गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 38 वर्षीय महिला रौशनी परवीन (पति- मोईन अंसारी) का शव उनके ही सूने घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।