बाह: आईटीआई कॉलेज चचिहा औद्योगिक संस्थान में प्रधान ने क्लास शुरू किए जाने की की मांग
आईटीआई कॉलेज चचिहा में प्रधान ने क्लास शुरू किए जाने की मांग की है। प्रधान देवानंद परिहार ने बताया है, कि करोड़ों की लागत से निर्मित आईटीआई कॉलेज की बिल्डिंग धीरे-धीरे जर्जर हो रही है। संस्थान का जब से निर्माण हुआ है, तब से बच्चों की क्लास नहीं लगी है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, डीएम सहित संबंधित मंत्रालय को पत्र में भेजा है।