बाह: गांव हरलालपुर में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरलालपुर में एक किसान की 10 बीघा गेहूं की फसल में विद्युत हाई टेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई, आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई, आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया, पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।