बाह: गुमशुदा युवक को बसौनी पुलिस ने बरामद कर थाना बसौनी पर परिजनों के किया सुपुर्द
थाना बसौनी पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है। जिसमें थाना बसौनी पर पीड़ित के द्वारा सूचना दी गई थी कि उनका पुत्र किसी काम से अभयपुरा चौराहे की बता कर गया हुआ था, लेकिन अब तक वापस नहीं आया है, पुलिस कंट्रोल रूम, लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी कैमरों सूचना के विभिन्न माध्यमों के द्वारा गुमशुदा युवक को बरामद किया गया एवं थाना बसौ नी पर परिजनों के सुपुर्द किया गया।