कायाकल्प’ अभियान में बेहतर प्रदर्शन के दावों के बीच जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब रक्तदान के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा रक्तदान के लिए अस्पताल पहुंचे थे। प्रक्रिया चल ही रही थी कि बिजली चली गई और कक्ष अंधेरे में डूब गया। मौके पर जनरेटर या यूपीएस जैसी व्यवस्था होनी चाहिए।