जंदाहा: बहसी से पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
जंदाहा थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में जंदाहा के दुबहा से एक बाइक सवार को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार की है। गिरफ्तार किए गए बाइक सवार शराब कारोबारी की पहचान बिदुपुर थाना के बिदुपुर गणिनाथ निवासी जीमदार राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा बाइक एवं बरामद देसी शराब को जप्त किया गया है।