जंदाहा: महिसौर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में घुसकी हाट परिसर में अग्निशमन विभाग की टीम माक ड्रील कर आग से बचाव की दी जानकारी
जंदाहा प्रखंड के महिसौर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में घुसकी हाट परिसर में अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल कर लोगों को आगलगी से बचने की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के कर्मी सूरज कुमार और भूषण कुमार के नेतृत्व में विभाग के कर्मियों ने महिसौर घुसकि हाट में मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया।