जंदाहा: लूट के मामले में 5 वर्षों से फरार आरोपी को जंदाहा पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार
जंदाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-322 मार्ग से एक मालवाहक वाहन के लूट मामले में करीब 5 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। बेगूसराय के सिकंदरपुर निवासी गिरफ्तार आरोपी आत्मा राय के पुत्र गौरव कुमार उर्फ छोटू को हाजीपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।