कानपुर: जाजमऊ के पोखरपुर में एक बंद मदरसे में संदिग्ध अवस्था में मिला किशोर का कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
जाजमऊ के पोखरपुर मेंएक बंद मदरसे में बुधवार 11:00 बजे संदिग्ध अवस्था में किशोर का कंकाल मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते-देखते लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं क्षेत्रीय लोगों कहना है कि लगभग 2 साल से ज्यादा से यह मदरसा बंद पड़ा है।