महोबा: महोबा के अकौना गांव में अज्ञात कारणों से बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Aug 16, 2026 महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी 61 वर्षीय चिरंजीलाल कुशवाहा नामक बुजुर्ग ने घर के पास रखे पान मसाले के डब्बे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।