रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर विश्व एड्स दिवस पर कैंडल जलाकर लोगों को एड्स के प्रति किया गया जागरूक
रॉबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर रविवार शाम 7 बजे विश्व एड्स दिवस एक दिसंबर पर कैंडिल जलाकर लोगो को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। बता दे कि इस कार्यक्रम का आयोजन लोक स्मृति सेवा संस्थान और कीर्ति पॉली हॉस्पिटल की तरफ से किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के कर्मचारियों के साथ कीर्ति पाली हॉस्पिटल की नर्सिंग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।