रॉबर्ट्सगंज: ओबरा: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट', राज्य मंत्री ने कहा- गोधरा कांड की सच्चाई बयां करती है फिल्म
शनिवार की शाम 5:30 बजे ओबरा विधानसभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री ने अपने भाजपा कार्यालय पर टैक्स फ्री फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखा । फिल्म देखकर बाहर आए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुजरात के गोधरा की घटना पर आधारित फिल्म उस घटना की सच्चाई उजागर करती है, इसे सभी को देखना चाहिए।