बड़ागांव धसान: बड़ागांव में दिनदहाड़े चोरों ने जेवरात और नगदी चुराई, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत बड़ागांव में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं बड़ागांव में चोरों के हौसले बुलंद है कल बुधवार दोपहर 12 वजे बड़ागांव के वार्ड नंबर 4 में दिनदहाड़े लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोर चोरी कर ले गए हैं। लगभग चार लाख रुपए की चोरी का अनुमान बताया जा रहा है। घटना के बाद नगर वासी दहशत में है, वही पुलिस ने चोरी की घटना पर जांच शुरू कर दी है।