मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्माकुमारी आश्रम के सामने डिलीवरी बॉय को दबंगों द्वारा मारपीट करते हुए वीडियो हुआ वायरल
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्माकुमारी आश्रम के सामने आवास विकास कॉलोनी के पास का एक वीडियो। मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें डिलीवरी बॉय को दबंगों द्वारा सड़क पर गिरा गिरा कर पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है की डिलीवरी बॉय से पार्सल भी छिन गया बिना पैसा दिए ही। फिलहाल मारपीट किस वजह से हो रही है। यह पता नहीं चल पाया है।