अरवल: सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में नशे की लत के कारण पोखर में डूबने से एक युवती की मौत
Arwal, Arwal | Apr 4, 2025 सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में25 वर्षीय युवती कुसुम कुमारी की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह युवती मंजू थियेटर में आर्केस्ट्रा में काम करती थी और लंबे समय से नशीले पदार्थों की लत में थी। गुरुवार सुबह 7 बजे स्थानीय लोगों ने इसे देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया