बरेली: चौपला पर ई-रिक्शा और टेंपो की हुई भिड़ंत, टेंपो चालक हुआ घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपाला पर तेज रफ्तार ई रिक्शा और टेंपो की भिड़ंत हो गई। टेंपो चालक ने बताया कि ई रिक्शा चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टेंपो चालक रामगंगानगर कॉलोनी का रहने वाला है।