बरेली: जोगी नवादा में घर में सो रहे शख्स को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में घर में सो रहे एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। व्यक्ति ने बताया हुआ घर में सो रहा था तभी अचानक से सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।