बरेली: किला थाना क्षेत्र में चौधरी तालाब निवासी युवक ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
किला थाना क्षेत्र चौधरी तालाब के रहने वाले 18 वर्षीय यश ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी पोस्टमार्टम हाउस पर उनकी मां ने बताया कि वह दिल्ली में अपने पति के साथ प्राइवेट जॉब करती हैं वही उनका बेटा बरेली में रहता है चाचा प्रमोद से सूचना मिली कि यश का शव कमरे में लटका हुआ है मौत की खबर उनके परिवार में कोहराम मच गया,पुलिस ने शव को पास्टमोर्टम के लिए भेजा है।