बरेली: तुला शेरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के तुला शेरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में युवक को काफी गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है ।मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।