बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां बोले - साजिश के तहत मुस्लिम नौजवानों को नशे में धकेला जा रहा है
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने संगठन के ऑफिशियल पेज पर अपने बयान का एक वीडियो डाला है। इसमें मौलाना कुछ मुद्दों को उठाते हुए कह रहे हैं कि मुसलमानों को अपमानित करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहें है। मुस्लिम लड़कियों को बड़ी साजिश के तहत मजहब बदलवाने की मुहिम चलाई जा रही है, उनकी शादियां कराई जा रही हैं।