बरेली: गोविंदापुर में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक को पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट के दौरान युवक को काफी गंभीर चोटे आई हैं। जिसको पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।