चित्तौड़गढ़। नाडोलिया निवासी मुकेश माली रविवार शाम घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे कलेक्ट्री चौराहे पर एक चाय होटल के पास वे अचेत अवस्था में मिले। किरायेदार ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचना दी। युवक के सिर, आंख और होंठ पर चोट के निशान थे।