"दस्तावेज पूरे होने के बावजूद परीक्षा में नहीं मिला प्रवेश"प्री-बीएड, बीएससी नर्सिंग अभ्यर्थियों ने केंद्र प्रभारी पर लगाया भेदभाव और लापरवाही का आरोप...
🔹 जांजगीर के शासकीय जाज्वल्य देव कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के दौरान विवाद।
🔹 कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र प्रभारी पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
🔹 अभ्यर्थियों का दावा- निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया।
🔹 प्रवेश पत्र और आवश्यक पहचान पत्र होने के बावजूद परीक्षा में बैठने से वंचित किया गया।
🔹 आरोप है कि केंद्र में मूल अंकसूची (ओरिजिनल रिजल्ट) मांगी गई, जबकि प्रवेश पत्र में इसका कोई उल्लेख नहीं था।
🔹 बीएससी नर्सिंग अभ्यर्थी सरिता सरवन ने बताया कि आधार कार्ड सहित सभी दस्तावेज मौजूद थे।
🔹 सरिता का आरोप- केंद्र पर उनके अपडेटेड आधार कार्ड को अमान्य बताते हुए प्रवेश से रोक दिया गया।
🔹 अभ्यर्थियों के अनुसार अधिकारियों द्वारा अलग-अलग निर्देश दिए गए, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।
🔹 एक अन्य छात्रा को समय पर पहुंचने के बावजूद दस्तावेजों के नाम पर इंतजार कराया गया।
🔹 बाद में समय समाप्त होने का हवाला देकर उसे भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।
🔹 मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन अभ्यर्थियों का आरोप है कि कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
🔹 पीड़ित अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
🔹 अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।
#cgvyapam #cgvyapam_exam #exam DPR Chhattisgarh CMO Chhattisgarh