जांजगीर-चांपा में रिश्वतखोरी का कथित वीडियो वायरल, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप...
जांजगीर-चांपा जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब एडिशनल कलेक्टर (ADM) कार्यालय में पदस्थ एक बाबू का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति (वकील) बाबू को नकदी देता दिखाई दे रहा है, जबकि बाबू कथित तौर पर रकम लेकर उसे अपनी जेब में रखता नजर आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि वीडियो में दिखाई गई राशि कितनी है और यह किस काम के एवज में दी गई, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।
यदि वीडियो सही पाया जाता है तो यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है...
#JanjgirChampa #ViralVideo #BriberyAllegation #BreakingNews #Chhattisgarh #AdministrativeNews
#जांजगीरचांपा #वायरलवीडियो #रिश्वत #ADMऑफिस #छत्तीसगढ़