नशे में धुत दूल्हे को दुल्हन का करारा जवाब, शादी से किया इंकार; साहसिक फैसले की जिलेभर में हो रही सराहना...
"शराबी दूल्हा नहीं चाहिए..." कोसमंदा की बेटी मुस्कान प्रधान ने अपनी शादी के दिन ऐसा साहसिक फैसला लिया, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को मुस्कान ने शादी से इंकार कर दिया और समाज को एक बड़ा संदेश दिया कि जीवनसाथी का चयन समझौते से नहीं, सम्मान और जिम्मेदारी से होना चाहिए।
▪️ 23 जून की रात कोसमंदा गांव में मुस्कान प्रधान की शादी थी।
▪️ खोखरा गांव से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा।
▪️ दूल्हा शराब के नशे में धुत बताया गया।
▪️ द्वार पूजा के दौरान दूल्हा ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
▪️ दूल्हे की हालत देखकर मुस्कान खुद बारातियों के बीच पहुंची।
▪️ मुस्कान ने नशे में धुत युवक से शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
▪️ विवाद के दौरान बाराती और घराती पक्ष में झड़प भी हुई।
▪️ सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
▪️ दुल्हन के फैसले के बाद बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई।
▪️ मुस्कान की मां ने भी बेटी के फैसले का पूरा समर्थन किया।
▪️ पिता की शराब की लत के दुष्परिणाम बचपन से देखने के कारण मुस्कान ने यह निर्णय लिया।
▪️ कलेक्टर और एसपी ने मुस्कान का सम्मान किया।
▪️ एसपी ने काउंसलर के रूप में नियुक्ति और ₹5000 प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की।
▪️ कलेक्टर ने शिक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।
▪️ मुस्कान का कदम अब नशे के खिलाफ एक सामाजिक संदेश और प्रेरणा बन गया है।
#JanjgirChampa #MuskanPradhan #NashaMukti #WomenEmpowerment #CGNews
DPR Chhattisgarh Janjgir Chhattisgarh India @Janjgir champa police