परैया: परैया के उच्च विद्यालय में वीर कुंवर सिंह जयंती विजयोत्सव के रूप में मनाई गई, पूर्व मंत्री हुए शामिल
Paraiya, Gaya | Apr 23, 2026 परैया में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती गुरुवार दोपहर 'विजयोत्सव' के रूप में मनाई गई। स्थानीय उच्च विद्यालय सभागार भवन में परैया बुद्धिजीवी मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार, जिला परिषद सदस्य सरिता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।