15 साल पुराने कांटी थर्मल पावर आंदोलन मामले में न्यायालय के फैसले के बाद अनय राज ने जताया आभार
मुजफ्फरपुर में कांटी थर्मल पावर आंदोलन से जुड़े करीब 15 वर्ष पुराने मुकदमे में जिला एवं सत्र न्यायालय से अंतिम निर्णय आने के बाद जन सुराज पार्टी के युवा नेता अनय राज ने प्रेस वार्ता की।
अनय राज ने न्यायालय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनता के मुद्दों और अधिकारों को लेकर संघर्ष के दौरान उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे उसी संघर्ष का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में दर्ज कांड संख्या 312/11 और बाद में चले सेशन ट्रायल संख्या 269/2016 का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था और न्यायालय पर पूरा विश्वास है और करीब 15 वर्ष चली न्यायिक प्रक्रिया के समापन पर वे न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं। अनय राज ने अपने अधिवक्ता रत्नेश भारद्वाज के सहयोग का भी उल्लेख किया।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आगे भी वे जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे और जनता की आवाज को प्रमुखता से सामने रखने का प्रयास करेंगे।
📍 मुजफ्फरपुर | बिहार
#BiharDastak #Muzaffarpur #AnayRaj #JanSuraaj #KantiThermalPower #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharPolitics #BreakingNews #LatestNews