दिनारा: भलूनी धाम में डूबे युवक का शव 15 घंटे बाद मिला, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-319 किया जाम
Dinara, Rohtas | Oct 22, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध भलूनी धाम स्थित मानसरोवर तालाब में बुधवार शाम करीब 5 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 20 वर्षीय सूरज कुमार का शव गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बरामद किया गया। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक चितांव गांव निवासी मनीकरण सिंह का पुत्र था। वह सासाराम में रहकर पढ़ाई करता था।