मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में मादा बाघ की मौत, आपसी संघर्ष की आशंका: रविंद्रमणि त्रिपाठी, फील्ड डायरेक्टर केटीआर
Mandla, Mandla | Apr 5, 2026 जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व अंतर्गत कन्हारी वन परिक्षेत्र के आरएफ 112 करोंदावारे बीट में एक मादा बाघ की मौत का मामला सामने आया है। 5 अप्रेल को 3 बजे घटना उजागर होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। एनटीसीए के दिशा-निर्देशों के तहत डॉग स्क्वाड से सघन जांच की गई। विशेषज्ञ दल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।