फरीदाबाद: भुपानी थाना पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुछताछ में सामने आया कि 14 मार्च की रात को वह ठेके पर बियर लेने आया था, जहां पर उसने एक पेटी बियर के साथ एक पेटी फ्री में देने के लिए कहा, लेकिन ठेके वालों ने मना कर दिया, जिस पर उसने हवा बाजी में पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, वह नोएडा से 55,000/-रू में पिस्टल को लेकर आया था। आरोपी को अधिक पुछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।