फरीदाबाद: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, अवैध नशा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सैक्टर 56 ने अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर महिला आरोपी गुड्डी निवासी कलंदर कॉलोनी बल्लभगढ़ को 4.55 ग्राम स्मैक सहित कलंदर कालोनी बल्लबगढ एरिया से काबू किया है। वहीं क्राईम ब्रांच एन.आई.टी. ने आरोपी ईमरान उर्फ साहिल निवासी नेहरु कालोनी एन.आई.टी. को 5 ग्राम स्मैक सहित बिजली पावर हाऊस नेहरु कालोनी से काबू किया है