फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में पीपीपी मॉडल पर बनेगा बस स्टैंड, बजट पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक ने जताया आभार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य का बजट पेश किया। इस बजट में बल्लभगढ़ से पलवल और फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो विस्तार की घोषणा की गई है। बल्लभगढ़ बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इस घोषणा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।