फरीदाबाद: फरीदाबाद में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, 15 लाख रुपये का नुकसान, दुकानदार ने कहा- 1 घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड
फरीदाबाद में सेक्टर-37 स्थित सराय ख्वाजा मार्केट के बजरंग चौक पर सोमवार की रात एक पावर टूल रिपेयरिंग की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। दुकान में आग लगते ही बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दुकान में आग लगने से करीब 15 लाख रूपए का नुकसान हुआ है।