फरीदाबाद: फरीदाबाद में 35 लाख रुपये का टैक्स न भरने वालों की संपत्तियां सील
एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में जोनल कर अधिकारी सुमन रत्रा की टीम ने सुबह से विशेष अभियान चलाया। बड़खल क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। सील की गई प्रॉपर्टी के मालिकों पर 50 हजार से लेकर 23 लाख रुपए तक का टैक्स बकाया था। नोटिस देने के बाद भी इन मालिकों ने टैक्स जमा नहीं किया।