गुमला: उज्जना बिजना अभियान के तहत एफपीओ को सशक्त करने के लिए डीसी ने की बैठक
Gumla, Gumla | Jul 11, 2025 उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में संचालित "उज्जना बिजना अभियान" के तहत एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी सक्रिय एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) को मजबूत करना एवं विशेषकर स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उन्हें बेहतर विपणन एवं बाजार से जोड़ना है।वन उत्पादों पर विशेष चर्चा हुई।