गुमला: शादी का झांसा देकर एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म, दूसरी को लेकर भागा आरोपी
Gumla, Gumla | Jul 10, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक किशोर ने शादी का झांसा देकर गुमला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को एक साल अपने घर में रखा। इस बीच वह काम करने बनारस के एक ईंट भट्ठा में चला गया। इस बीच घाघरा के गांव की एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेमिका गर्भवती हुई तो वह उसे लेकर गां वछोड़कर फरार हो गया।