गुमला: प्रभार ग्रहण के बाद नए सीएस ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वच्छता व बेहतर सुविधा पर रहेगा ध्यान
Gumla, Gumla | Jul 10, 2025 सदर अस्पताल में नए सिविल सर्जन के रूप में एस एन चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। गुमला के नए सिविल सर्जन ने कहा है कि जनता को सदर अस्पताल के प्रति विश्वास है। यही कारण है कि अस्पताल में मरीजों की काफी संख्या है। मरीजों के अनुपात में अस्पताल छोटा पड़ रहा है। एक-एक कर कमियों को दूर किया जाएगा।