गुमला: कोटामाटी गांव में बीमारी से परेशान 5 बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Gumla, Gumla | Jul 10, 2025 गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव में बीमारी से परेशान पांच बच्चों के पिता ने गुरुवार को करीब 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि बीरेंद्र (42) अपनी मां इतवारी उरांव के साथ रहता था जबकि उसकी पत्नी घर में ही अलग रहती थी। बीरेंद्र काफी लंबे समय से फैलेरिया बीमारी से ग्रसित था और परेशान होकर हमेशा शराब के नशे में रहता था।