चौसा: बक्सर थर्मल प्लांट में तेज आंधी से बालू लदा ट्रेलर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Chausa, Buxar | Jun 23, 2026 चौसा स्थित बक्सर थर्मल पावर प्लांट परिसर में मंगलवार दोपहर 2:00 अपराह्न में तेज हवा के झोंके से बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सीएचसी चौसा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के लिए बालू लेकर आया ट्रेलर प्लांट के स्टोर क्षेत्र में खड़ा था।