Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

कोटाडोल: भरतपुर जनपद में 'विकसित भारत - G RAM G Act, 2025' का शुभारंभ, ग्रामीण विकास योजनाओं को मिलेगी नई गति

MORE NEWS

जिले में शाला प्रवेश उत्सव 2026 उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट, रेलवे कॉलोनी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री रविकांत यादव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जिले में शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा आगामी लक्ष्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ,कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा नई पाठ्यपुस्तकें भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

#chhattisgarh #mcbdistrict

जिले में शाला प्रवेश उत्सव 2026 उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट, रेलवे कॉलोनी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री रविकांत यादव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जिले में शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा आगामी लक्ष्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ,कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा नई पाठ्यपुस्तकें भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jul 11, 2026

मातृशक्ति का सम्मान, विकसित छत्तीसगढ़ की पहचान!!

महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त के अंतर्गत आज प्रदेश की 66.74 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में ₹626.25 करोड़ की राशि अंतरित की गई। इस योजना के माध्यम से अब तक ₹18,805.53 करोड़ से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।

माताओं-बहनों का सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उनका सशक्त होना ही समृद्ध परिवार, सशक्त समाज और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत आधारशिला है।

मातृशक्ति का सम्मान, विकसित छत्तीसगढ़ की पहचान!! महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त के अंतर्गत आज प्रदेश की 66.74 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में ₹626.25 करोड़ की राशि अंतरित की गई। इस योजना के माध्यम से अब तक ₹18,805.53 करोड़ से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। माताओं-बहनों का सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उनका सशक्त होना ही समृद्ध परिवार, सशक्त समाज और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत आधारशिला है।

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jul 11, 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के साथ हरित विकास को भी नई गति मिल रही है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में वन महोत्सव-2026 के तहत पौधरोपण किया, साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस चेक वितरित किया।

इस दौरान 'तुहर पौधा तुहर द्वार' के अंतर्गत पौधों के निःशुल्क वितरण हेतु विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

#Chhattisgarh #mcbdistrict #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के साथ हरित विकास को भी नई गति मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में वन महोत्सव-2026 के तहत पौधरोपण किया, साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस चेक वितरित किया। इस दौरान 'तुहर पौधा तुहर द्वार' के अंतर्गत पौधों के निःशुल्क वितरण हेतु विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। #Chhattisgarh #mcbdistrict #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jul 10, 2026

डिजिटलीकरण और नवाचार के माध्यम से जनसुविधाओं को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में हमारी सुशासन सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

राजस्व सेवाओं में ऑटो म्यूटेशन और ऑटो डायवर्सन जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं ने जमीन से जुड़े कार्यों को तेज़, सहज और समयबद्ध बनाया है। इससे नागरिकों की अनावश्यक भागदौड़ कम हुई है, प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ी है और सेवाओं तक उनकी पहुँच पहले से अधिक आसान हुई है।

हमारा मानना है कि तकनीक तभी सार्थक है, जब वह आम नागरिक का जीवन आसान बनाए और सुशासन को हर घर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बने।

डिजिटलीकरण और नवाचार के माध्यम से जनसुविधाओं को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में हमारी सुशासन सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राजस्व सेवाओं में ऑटो म्यूटेशन और ऑटो डायवर्सन जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं ने जमीन से जुड़े कार्यों को तेज़, सहज और समयबद्ध बनाया है। इससे नागरिकों की अनावश्यक भागदौड़ कम हुई है, प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ी है और सेवाओं तक उनकी पहुँच पहले से अधिक आसान हुई है। हमारा मानना है कि तकनीक तभी सार्थक है, जब वह आम नागरिक का जीवन आसान बनाए और सुशासन को हर घर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बने।

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jul 10, 2026

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM-G) ग्रामीण श्रमिकों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनकर उभर रहा है। रोजगार की अवधि में वृद्धि, मजदूरी दर में बढ़ोतरी तथा समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था ने ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का नया भरोसा दिया है। जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम परसगढ़ी की निवासी लक्ष्मी सिंह इसका सशक्त उदाहरण हैं। वर्तमान में वे  VB-G-RAM-G  के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों में नियमित रूप से श्रमिक के रूप में कार्य कर रही हैं और योजना से प्राप्त लाभों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में अनुभव कर रही हैं। लक्ष्मी सिंह बताती हैं कि पहले मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण श्रमिकों को वर्ष में केवल 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध होता था तथा प्रतिदिन 261 रुपये की मजदूरी मिलती थी। सीमित रोजगार और कम मजदूरी के कारण परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करना कई बार कठिन हो जाता था। अब  VB-G-RAM-G  के लागू होने के बाद 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलने लगी है और दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। साथ ही 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित होने से श्रमिकों को समय पर उनकी मेहनत का पारिश्रमिक प्राप्त हो रहा है। इससे आर्थिक कठिनाइयों में कमी आई है और परिवार की वित्तीय स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है।

CMO Chhattisgarh   DPR Chhattisgarh  

#chhattisgarh #mcbdistrict

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM-G) ग्रामीण श्रमिकों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनकर उभर रहा है। रोजगार की अवधि में वृद्धि, मजदूरी दर में बढ़ोतरी तथा समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था ने ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का नया भरोसा दिया है। जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम परसगढ़ी की निवासी लक्ष्मी सिंह इसका सशक्त उदाहरण हैं। वर्तमान में वे VB-G-RAM-G के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों में नियमित रूप से श्रमिक के रूप में कार्य कर रही हैं और योजना से प्राप्त लाभों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में अनुभव कर रही हैं। लक्ष्मी सिंह बताती हैं कि पहले मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण श्रमिकों को वर्ष में केवल 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध होता था तथा प्रतिदिन 261 रुपये की मजदूरी मिलती थी। सीमित रोजगार और कम मजदूरी के कारण परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करना कई बार कठिन हो जाता था। अब VB-G-RAM-G के लागू होने के बाद 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलने लगी है और दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। साथ ही 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित होने से श्रमिकों को समय पर उनकी मेहनत का पारिश्रमिक प्राप्त हो रहा है। इससे आर्थिक कठिनाइयों में कमी आई है और परिवार की वित्तीय स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है। CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jul 10, 2026