जिले में शाला प्रवेश उत्सव 2026 उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट, रेलवे कॉलोनी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री रविकांत यादव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जिले में शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा आगामी लक्ष्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ,कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा नई पाठ्यपुस्तकें भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
#chhattisgarh #mcbdistrict