शामली में दर्दनाक हादसा: मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
शामली (उत्तर प्रदेश)। शामली जिले में एक मकान में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से मां और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, मकान में आग लगने के दौरान महिला का पति और दो बेटे बाल-बाल बच गए। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
तीन जिंदगियां खत्म, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
#ShamliNews #Shamli #UttarPradesh
Baraut, Bagpat | Nov 19, 2026