छपरा: जिले की बहूं ने यूरोप में सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा
Chapra, Saran | Aug 16, 2026 सारण की बहू मोनी कुमारी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह कर बिहार का नाम रोशन किया। बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर मोनी ने 5,643 मीटर ऊंची चोटी पर 14 अगस्त की सुबह सफलतापूर्वक तिरंगा लहराया। खराब मौसम, तेज हवाओं, बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और कम ऑक्सीजन जैसी मुश्किलों के बावजूद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। रविवार की शाम 4 बजें के लगभग जानकारी दी