मटिहानी: मटिहानी क्षेत्र में खेल विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 13 मई को मतदान करने का किया अपील
मटिहानी क्षेत्र में खेल विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में आमलोगों को मतदान करने की अपील की गई. इस मौके पर संबोधित करते हुए शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है.